Skip to main content

सुपर फूड अमरूद के सेवन से होते हैं असरकारी फायदे

सुपर फूड अमरूद के सेवन से होते हैं असरकारी फायदे

सुपर फूड अमरूद की बातें, जिन्हें जानने के बाद रोज खाएंगे अमरूद...

16 Benefits Of Guava Fruit

खंडवा. सर्दी का आगाज होते ही शहर में अमरूद की आवक बढ़ गई है। कई स्थानों पर अमरूद की बिक्री हो रही है। जहां खरीदी करने वाले भी पहुंच रहे हैं। अमरूद के भाव भी सस्ते ही हैं। शहर में 20 से 30 रुपए प्रति किलो की दर से अमरूद की बिक्री हो रही है। स्थानीय बॉम्बे बाम्बे बाजार, स्टेशन रोड, घंटाघर आदि मार्गाें के किनारों पर अमरूद बिक्री करते किसान या व्यापारी दिख रहे हैं। खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों से अमरूद की आवक हो रही है। यहां बडे़ पैमाने पर अमरूद की बागवानी होती है। आर्थिक रूप से अमरूद से लाभ तो होता ही है, ये सेहत के लिए गुणकारी है। कई मामलों में इससे बड़ा लाभ होता है।

सुपर फूड है अमरूद
अमरूद सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसकी गुणों की वजह से इसे सुपर फूड भी कहा जाता है। अमरूद में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, वटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर मिलते हैं। इससे अमरूद को आयुर्वेद में भी खास मुकाम हासिल है। स्वाद में भी ये फल लाजवाब है। लोग इसे खूब पसंद करते हैं। अमरूद में कई गुणकारी खूबियां विद्यमान हैं।

वजन भी होता है कम
अमरूद के सेवन से वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। इसके लगातार सेवन से वजन कम करने में लाभ मिलता है। अमरूद में प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं। इस फल में मौजूद फाइबर कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम में लाभकारी
अमरूद का सेवन सर्दी जुकाम में भी लाभकारी साबित होता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभकारी है। कफ दूर करने के लिए अमरूद पर नमक और काली मिर्च लगाकर खा सकते हैं। जुकाम में राहत पाने के लिए पके अमरूद के बीजों का सेवन लाभकारी है।

मधुमेह में बड़ा फायदेमंद
अमरूद शुगर रोग के मरीजों के लिए बड़ा फायेदेमंद है। यह शुगर लेवल को नियंत्रित बनाए रखने में कारगर है। लो ग्लिसमिक इंडेक्स शुगर लेवल को अचानक बढऩे से रोकता है। प्रतिदिन अमरूद सेवन से शुगर में लाभ मिल सकता है। यही नहीं अमरूद की पत्तियों की चाय पीने से से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

दांतों की दर्द से मिलती है राहत
अमरूद दांतों के दर्द में भी राहत प्रदान करता है। इसके लिए अमरूद की पत्तियां धीरे-धीरे चबाना चाहिए। मसूढ़ों की सूजन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए अमरूद के पत्तों को हल्के गर्म पानी में उबालकर कुल्ला करने से राहत मिलती है। दांतों में फैले प्लाक हटाने के लिए भी यह लाभकारी है। इसके लिए अमरूद की पत्तियां चबानी चाहिए। अमरूद की पत्तियां पीसकर उससे पेस्ट करने से मुंह की बदबू दूर करने में मदद मिलती है।

दिमाग को दे ताकत व पोषण
अमरूद दिमाग के पोषण के लिए बड़ा गुणकारी है। इसमें मौजूद विटामिन सी दिमाग की कार्यप्रणाली को सुधारने में मदद करता है। अमरूद में मौजूद विटामिन बी3 और बी6 दिमाग के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
अमरूद के कई गुण हैं। हर जगह उपलब्ध इस फल के गई लाभ हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए बड़ा लाभकारी है। इसके सेवन से रतौंधी और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। त्वचा की सेहत बरकारार रखने के लिए भी अमरूद का सेवन बड़ा फायेदेमंद है। अमरूद से त्वचा की झुर्रियों, रूखेपन से निजात मिलता है। त्वचा की रंगत बेहतर होती है। मुहांसों की समस्या भी खत्म होती है।

नशे के असर को करती है खत्म
अमरूद का फल नशे के असर को भी खत्म करती है। इसका सेवन शराब या भांग का नशा उतारने के लिए मददगार है। इसके लिए अमरूद की पत्तियों का रस पीना चाहिए। अमरूद की पत्तियां चबाने से भी लाभ मिलेगा।

कब्ज और मुंह के छालों से मुक्ति
कब्ज और मुहं के छालों से मुक्ति पाने के लिए अमरूद मददगार है। पेट दर्द से जुड़ी कई परेशानियों से अमरूद छुटकारा दिलाता है। पेट में दर्द है तो अमरूद में नमक मिलाकर खाने से राहत मिलती है। डायरिया फैलाना वाले बक्टिरिया को भी अमरूद की पत्तियां रोकती हैं। अमरूद की पत्तियों की चाय पीने से दस्त लगने की समस्या खत्म होती है। अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाने से मुंह में छाले में आराम मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

Celebrating the life and legacy of Harvey Milk

Celebrating the life and legacy of Harvey Milk By Sophia Scherr Today we celebrate and remember the life of San Francisco LGBTQ+ advocate and icon, Harvey Milk. One of our city’s most revered politicians, Milk's legacy as the first openly gay San Francisco supervisor and elected official in California helped in breaking down discriminatory barriers and usher LGBTQ+ politicians in government positions. Milk also advocated for equitable transportation, as he rode Muni exclusively since he did not own a car. He was a firm believer that affordable mobility was important in creating a thriving and livable city. Below is Harvey Milk with Curtis E. Green, General Manager of the Municipal Railway promoting Muni’s “Fast Pass”. Mr. Green was a barrier-breaking figure in his own right, by becoming the first African American appointed to Muni's top position from his beginnings with the Agency as a bus operator. With his 1974 appointment, Green also became the first African American to ...

Introducing My Shocks. 😉 Ciggerate Whatsapp Status (SAD BOYS)#short #shorts #cigarette

via https://youtu.be/RpDENmVEg7M

By The Numbers: The SFMTA’s COVID-19 Response

By The Numbers: The SFMTA’s COVID-19 Response By Erica Kato The COVID-19 pandemic has brought about unforeseen c hanges to San Francisco’s transportation network. And the impact of the crisis will continue to be felt city-wide long beyond the end of the public health emergency. On March 13, 2020, when it became clear that San Francisco needed immediate adjustments to the transportation system, Director of Transportation Jeff Tumlin launched SFMTA’s Department Operations Center (DOC) team. Since then, the DOC has served as a centralized hub to ensure that we are minimizing health risks to employees and the public as we keep transportation running, both by coordinating internally within the agency and by collaborating closely with our city, state, and federal partners to deploy resources and information in the most effective way possible. San Francisco's response to the COVID-19 pandemic included implementing temporary emergency transit lanes  Our COVID-19 response has chal...