Skip to main content

अक्सर घर के बुजुर्गों के पास ही हर समस्या का समाधान

अक्सर घर के बुजुर्गों के पास ही हर समस्या का समाधान मिल जाया करता है, जो रामबाण इलाज होता है। ऐसी ही कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिन्हें हल करने के लिए दादी मां के यह 22 रामबाण घरेलू नुस्खे ही काफी हैं । जरूर जानिए ... 1. कान दर्द 2. दांत दर्द 3. दांतों के सुराख 4. बच्चों के पेट के कीड़े 5. गिल्टी का दर्द 6. पेट के केंचुए एवं कीड़े 7. छोटे बच्चों को उल्टी दस्त 8. कब्ज दूर करने हेतु 9. आग से जल जाने पर 10. कान की फुंसी 11. कुकुर खांसी 12. पेशाब की जलन 13. फोड़े 14. सिरदर्द 15. पेशाब में चीनी (शकर) 16. मस्तिष्क की कमजोरी  1 पाव गाय का दूध गरम करके उसमें 12 दाना कालीमिर्च एवं 1 तोला मिश्री 20. मंदाग्नि 21. उदर विकार - अजवाइन, कालीमिर्च एवं सेंधा नमक 22. मोटापा दूर करना बालों के झड़ने पर नियंत्रण के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार यहाँ
1. कान दर्द -👇 प्याज पीसकर उसका रस कपड़े से छान लें। फिर उसे गरम करके 4 बूंद कान में डालने से कान का दर्द समाप्त हो जाता है।
2. दांत दर्द 👇 हल्दी एवं सेंधा नमक महीन पीसकर, उसे शुद्ध सरसों के तेल में मिलाकर सुबह-शाम मंजन करने से दांतों का दर्द बंद हो जाता है।
3. दांतों के सुराख 👇
 कपूर को महीन पीसकर दांतों पर उंगली से लगाएं और उसे मलें। सुराखों को भली प्रकार साफ कर लें। फिर सुराखों के नीचे कपूर को कुछ समय तक दबाकर रखने से दांतों का दर्द निश्चित रूप से समाप्त हो जाता है।
4. बच्चों के पेट के कीड़े 👇
 छोटे बच्चों के पेट में कीड़े हों तो सुबह एवं शाम को प्याज का रस गरम करके 1 तोला पिलाने से कीड़े अवश्य मर जाते हैं। धतूरे के पत्तों का रस निकालकर उसे गरम करके गुदा पर लगाने से चुन्ने (लघु कृमि) से आराम हो जाता है।
5. गिल्टी का दर्द 👇 प्याज पीसकर उसे गरम कर लें। फिर उसमें गो-मूत्र मिलाकर छोटी-सी टिकरी बना लें। उसे कपड़े के सहारे गिल्टी पर बांधने से गिल्टी का दर्द एवं गिल्टी समाप्त हो जाती है।
6. पेट के केंचुए एवं कीड़े 👇
1 बड़ा चम्मच सेम के पत्तों का रस एवं शहद समभाग मिलाकर प्रात:, मध्यान्ह एवं सायं को पीने से केंचुए तथा कीड़े 4-5 दिन में मरकर बाहर निकल जाते हैं।
7. छोटे बच्चों को उल्टी दस्त 👇
 पके हुए अनार के फल का रस कुनुकुना गरम करके प्रात:, मध्यान्ह एवं सायं को 1-1 चम्मच पिलाने से शिशु-वमन अवश्य बंद हो जाता है।
8. कब्ज दूर करने हेतु 👇
 1 बड़े साइज का नींबू काटकर रात्रिभर ओस में पड़ा रहने दें। फिर प्रात:काल 1 गिलास चीनी के शरबत में उस नींबू को निचोड़कर तथा शरबत में नाममात्र का काला नमक डालकर पीने से कब्ज निश्चित रूप से दूर हो जाता है।
9. आग से जल जाने पर 👇 
कच्चे 
आलू को पीसकर रस निकाल लें, फिर जले हुए स्थान पर उस रस को लगाने से आराम हो जाता है। इसके अतिरिक्त इमली की छाल जलाकर उसका महीन चूर्ण बना लें, उस चूर्ण को गो-घृत में मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाने से आराम हो जाता है।
10. कान की फुंसी 👇
 लहसुन को सरसों के तेल में पकाकर, उस तेल को सुबह, दोपहर और शाम को कान में 2-2 बूंद डालने से कान के अंदर की फुंसी बह जाती है अथवा बैठ जाती है तथा दर्द समाप्त हो जाता है।
11. कुकुर खांसी 👇
 फिटकरी को तवे पर भून लें और उसे महीन पीस लें। तत्पश्चात 3 रत्ती फिटकरी के चूर्ण में समभाग चीनी मिलाकर सुबह, दोपहर और शाम को सेवन करने से कुकुर खांसी ठीक हो जाती है।
12. पेशाब की जलन 👇
ताजे 
करेले को महीन-महीन काट लें। पुन: उसे हाथों से भली प्रकार मल दें। करेले का पानी स्टील या शीशे के पात्र में इकट्ठा करें। वही पानी 50 ग्राम की खुराक बनाकर 3 बार (सुबह, दोपहर और शाम) पीने से पेशाब की कड़क एवं जलन ठीक हो जाती है।
13. फोड़े 👇 
नीम की मुलायम पत्तियों को पीसकर गो-घृत में उसे पकाकर (कुछ गरम रूप में) फोड़े पर हल्के कपड़े के सहारे बांधने से भयंकर एवं पुराने तथा असाध्य फोड़े भी ठीक हो जाते हैं।
14. सिरदर्द 👇
सोंठ को बहुत महीन पीसकर बकरी के शुद्ध दूध में मिलाकर नाक से बार-बार खींचने से सभी प्रकार के सिरदर्द में आराम होता है।
15. पेशाब में चीनी (शकर)👇
 जामुन की गुठली सुखाकर महीन पीस डालें और उसे महीन कपड़े से छान लें। अठन्नीभर प्रतिदिन 3 बार (सुबह, दोपहर और शाम) ताजे जल के साथ लेने से पेशाब के साथ चीनी आनी बंद हो जाती है। इसके अतिरिक्त ताजे करेले का रस 2 तोला नित्य पीने से भी उक्त रोग में लाभ होता है।
16. मस्तिष्क की कमजोरी 👇
मेहंदी का बीज अठन्नीभर पीसकर शुद्ध शहद के साथ प्रतिदिन 3 बार (सुबह, दोपहर और शाम) सेवन करने से मस्तिष्क की कमजोरी दूर हो जाती है और स्मरण शक्ति ठीक होती है तथा सिरदर्द में भी आराम हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Celebrating the life and legacy of Harvey Milk

Celebrating the life and legacy of Harvey Milk By Sophia Scherr Today we celebrate and remember the life of San Francisco LGBTQ+ advocate and icon, Harvey Milk. One of our city’s most revered politicians, Milk's legacy as the first openly gay San Francisco supervisor and elected official in California helped in breaking down discriminatory barriers and usher LGBTQ+ politicians in government positions. Milk also advocated for equitable transportation, as he rode Muni exclusively since he did not own a car. He was a firm believer that affordable mobility was important in creating a thriving and livable city. Below is Harvey Milk with Curtis E. Green, General Manager of the Municipal Railway promoting Muni’s “Fast Pass”. Mr. Green was a barrier-breaking figure in his own right, by becoming the first African American appointed to Muni's top position from his beginnings with the Agency as a bus operator. With his 1974 appointment, Green also became the first African American to ...

Introducing My Shocks. 😉 Ciggerate Whatsapp Status (SAD BOYS)#short #shorts #cigarette

via https://youtu.be/RpDENmVEg7M

By The Numbers: The SFMTA’s COVID-19 Response

By The Numbers: The SFMTA’s COVID-19 Response By Erica Kato The COVID-19 pandemic has brought about unforeseen c hanges to San Francisco’s transportation network. And the impact of the crisis will continue to be felt city-wide long beyond the end of the public health emergency. On March 13, 2020, when it became clear that San Francisco needed immediate adjustments to the transportation system, Director of Transportation Jeff Tumlin launched SFMTA’s Department Operations Center (DOC) team. Since then, the DOC has served as a centralized hub to ensure that we are minimizing health risks to employees and the public as we keep transportation running, both by coordinating internally within the agency and by collaborating closely with our city, state, and federal partners to deploy resources and information in the most effective way possible. San Francisco's response to the COVID-19 pandemic included implementing temporary emergency transit lanes  Our COVID-19 response has chal...