Home Remedies: बार-बार ब्रश करने से भी नहीं जा रहा दांतों का पीलापन, तो आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
![]() |
| teeth |
यहां हम आपको दांतों के पीलेपन को दूर करने के 5 असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं, इनकी मदद से आप चमकदार दांत पा सकते हैं।
यहां हम आपको दांतों के पीलेपन को दूर करने के 5 असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं, इनकी मदद से आप चमकदार दांत पा सकते हैं।
यदि आपको भी खुलकर हंसना पसंद है, तो उसके लिए साफ चमकदार दांतों का होना भी जरूरी है। कई लोग अपने दांतों के पीलेपन के कारण दोस्तों के बीच खुलकर हंस-बोल नहीं पाते। देखा जाए, तो आपके दांत आपके व्यक्तित्व की खिड़की कहे जाते हैं। कई बार आप कुछ कारणों की वजह से अपने दांतों की चमक खो देते हैं, जिनकी वजह से आपके दांत पीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा, कई बार प्लाक जमा होने की वजह से भी से दांत पीले दिख सकते हैं। दांतों का यह पीलापन बार-बार ब्रश करने से भी नहीं जाता, लेकिन आप अपने दांतों के पीलेपन को कुछ घेरेलू उपायों की मदद से दूर कर सकते हैं।
![]() |
| lime slices |
नींबू का छिलका
नींबू का छिलके की मदद से भी आप अपने दांतों को साफ कर सकते हैं। क्योंकि नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, इसी कारण से नींबू का छिलका आपके दांतों को साफ कर सकता है। दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलके को अपने दांतों पर रगड़ें और अच्छे रगड़नें के बाद कुल्ला कर लें।
Lemon Peel
नारियल का तेल
नारियल का तेल दांतों के पीलेपन को दूर करने का काफी प्रभावी तरीकों में से एक है। नारियल का तेल वास्तव में आपके दांतों को साफ कर सकता है, इसके लिए आप बस एक चम्मच नारियल का तेल अपने मुंह में लें और इसे पांच मिनट के लिए अंदर घुमाएं। आप अपने टूथब्रश में कुछ बूंदें नारियल तेल डालकर भी ब्रश कर सकते हैं और इसके बाद अपने दांतों को पांच मिनट तक ब्रश कर सकते हैं। इतना करने के बाद आप कुल्ला करें, आप ऐसा रोज करें और परिणाम देखें।
इसे भी पढें: nazla zukam aur sar dard ki unani dawa
बेकिंग सोडा
दाग-धब्बे छुड़ाने या अन्य कई तरीके से बेकिंग सोड़ा के फायदे आप सबने सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं बेकिंग सोड़ा आपके दांतों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। यह आपके दांतों के लिए वास्तविक रूप से काम कर सकता है। आप पानी के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पेस्ट को अपने टूथ ब्रश पर लगाएं और एक-एक मिनट के लिए अपने सभी दांतों को अच्छे से ब्रश करें। इसके बाद अपने कुल्ला कर लें। यह आपके दांतों के पीलेपन को दूर करने का असरदार तरीका है।
![]() |
| apple |
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे यौगिक होते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और प्लॉक जमने नहीं देते। इसके साथ ही, एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद पीएच आपके दांतों से दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि दो मिनट के लिए आप अपने दांतों पर एप्पल साइडर विनेगर रगड़ें और उसके बाद पानी से कुल्ला कर लें।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी, बच्चे और बूढ़े सभी खूब पसंद करते हैं। लेकिन अगर दांतों को साफ करने की बात आती है, तो स्ट्रॉबेरी आपके दांतों के पीलेपन को दूर कर सकती है। स्ट्रॉबेरी को रगड़ने या खाने से आपके दांत प्राकृतिक रूप से सफेद हो सकते हैं, क्योंकि इसमें आपके लिए फायदेमंद एंटीऑक्स



Comments
Post a Comment
If you have any doubt's, please let me know